Hardoi News: बाजार में बुजुर्ग महिला को दौड़ाकर मारी गोली, नाराज परिजनों ने किया रोड जाम

हरदोई। जिले के मल्लावां क्षेत्र में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी ने पहले बाजार में महिला को तमंचा दिखाकर दौड़ाया और फिर एक घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

बाजार में सौदा बेच रही थी महिला

मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मक्कू पुरवा गांव का है। गांव की रहने वाली 60 वर्षीय रामश्री पत्नी सूरजबली बुधवार को इसरपुर बाजार में सौदा बेच रही थीं। इसी दौरान पंचम सिंह पुत्र हरिहर सिंह तमंचा लेकर वहां पहुंचा और रामश्री को ललकारा। रामश्री जान बचाने के लिए भागीं और पास के एक घर में शरण ली, लेकिन पंचम ने पीछे से घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद भीड़ का गुस्सा फूटा

हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और बिलग्राम-कन्नौज रोड पर जाम लगा दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचम की गुंडई की कई शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सीओ ने समझाकर खुलवाया जाम

मौके पर पहुंचे सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

पहले भी कर चुका है हत्या

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पंचम सिंह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसने अपने भाइयों सत्यपाल सिंह और रामपाल सिंह के साथ मिलकर ग्राम प्रधान रामपाल सिंह की हत्या की थी, जिसमें तीनों को सजा मिल चुकी है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचम की दबंगई की शिकायतें पहले भी कई बार पुलिस को दी गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद रामश्री की हत्या रोकी जा सकती थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.