कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के परिजनों और युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रय सेवा समिति की महिला विंग की अध्यक्ष रीना गुप्ता ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं पूजा-अर्चना कर किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा ने कहा कि देश के सैनिकों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कारगिल शहीद मेजर पंकज पांडे के पिता का सम्मान करते हुए उनके परिवार की राष्ट्रभक्ति और साहस को नमन किया।

पूर्व कर्नल ओम प्रकाश मिश्रा ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देकर देश की रक्षा की और विजय हासिल की। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.बी. गोगोई ने पूर्व सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उनका अभिनंदन किया।

आश्रय परिवार के अध्यक्ष नितीश मुखर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि उपाध्यक्ष सुशील दुबे और अभिषेक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

जिला मंत्री शिवधीश त्रिपाठी ने कहा कि देश के वीर जवान सीमाओं पर दिन-रात डटे रहते हैं, तभी देशवासी सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। उन्होंने कारगिल के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह 'लालू' ने किया, जबकि संरक्षक राजीव सिंह ने वीर जवानों का सम्मान किया।

इस अवसर पर कैप्टन अशोक अग्निहोत्री, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, आर. अवस्थी, राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह, देवेश अवस्थी, गया प्रसाद, खेमकरण, सुशील सिंह, जे.बी. सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में नारायण सेवा समूह, रोटी बैंक, भारतीय योग संस्थान, अंतर्ध्वनि महिला विंग और नेकी की दीवार समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी आश्रय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.