Hapur News: मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; मौलवी गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौलवी हाफिज वसीम ने छात्रा को दो बार हवस का शिकार बनाया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 12 अप्रैल और 10 मई को मदरसे में पढ़ने गई थी, जहां मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को डराने-धमकाने लगा और विरोध करने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

घटना की शिकायत गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर थाने में दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी बहादुरगढ़ निवासी हाफिज वसीम को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.