Hamirpur: पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या,

हमीरपुर: मौदहा कस्बे में दिनदहाड़े युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी गई। इस घटना से कस्बे में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

मौदहा कस्बे के साजन तालाब मोहल्ला इलाके में शनिवार को करीब 11.45 बजे हुसैनियां मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय प्रशांत कुमार वर्मा उर्फ आकाश अपने साथी के साथ जा  रहा था, तभी पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद आरोपी इज्जू (20) पुत्र इकबाल निवासी हुसैनिया आया और आकाश पर हमलावर हो गया। पहले तो उसने आकाश की डंडों से पिटाई की।

इस बीच आकाश के साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर ने चाकू निकालकर आकाश पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। जिससे आकाश खून से लथपथ होकर वही ढेर हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में आकाश को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम है। सीओ श्रेयश त्रिपाठी ने सीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही हमलावर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़ भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़
मुंबई : पोगो चैनल पर प्रसारित सुपरहिट टीवी सीरीज़ जय जगन्नाथ के बाद अब एले एनीमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड अपने लोकप्रिय...
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ‘यादें’ के कलाकारों ने साझा किया चाय से जुड़ा खास रिश्ता
‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर
हजारों लोगों की मौजूदगी में अध्यात्म, संगीत और साउंड हीलिंग से सराबोर हुआ ‘द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय 1 : आरंभ’
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.