Hamirpur Accident: हादसों में दो की मौत, बेकाबू ट्रक ने बच्ची को कुचला तो बाइक की टक्कर से किसान की जान गई

हमीरपुर में सड़क हादसों में दो की मौत।

हमीरपुर में बेकाबू ट्रक ने बच्ची को कुचला दिया। वहीं, बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की।

हमीरपुर: राठ में अलग अलग हादसों में एक बच्ची सहित किसान की मौत हो गई। पहला हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निकट हमीरपुर राठ हाईवे में हुआ। जिसमें शौच को जा रही तीन वर्षीय बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। जबकि दूसरी घटना में गेहूं फसल की रखवाली कर पैदल जा रहे वृद्ध किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौत हो गई।  

राठ कोतवाली के गंगा डेरा जखेड़ी गांव निवासी राधा पाल ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपनी तीन वर्षीय पुत्री पूजा को घर के बाहर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास शौच कराने के लिए हाथ पकड़ ले जा रही थी। साथ में वह अपनी एक वर्षीय पुत्री वंशिता को गोद में लिए थी। बताया तभी राठ हमीरपुर हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - मकर संक्रांति पर स्कूल और कार्यालय रहेंगे बंद, 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ट्रक की टक्कर से उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। पुत्री की मौत पर मां पिता का रो रोकर बुरा हाल है। उधर थाना चिकासी गांव निवासी 65 वर्षीय सुंदर लाल पुत्र छिददू अनुरागी शाम करीब साढ़े छह बजे घर से खेत पैदल जा रहे थे।

तभी राठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बरौली के पास जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी गोहांड ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे पुत्र हरगोविंद अनुरागी ने बताया कि पिता ने नाम करीब नौ बीघा जमीन है। इसमें गेहूं की फसल बोई थी।

मृतक अपने पीछे तीन पुत्र तेज बहादुर, कीरत, हरगोविंद छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी ज्ञानशिला का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हैं। जिनका इलाज उरई में चल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.