- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोरखपुर
- आयुष आहार में है पौष्टिक गुणों की दिव्यता : डॉ. वेंकटेश जोशी
आयुष आहार में है पौष्टिक गुणों की दिव्यता : डॉ. वेंकटेश जोशी
गोरखपुर,। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद संकाय) में बुधवार को आयुष आहार विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस अवसर परमुख्य वक्ता के रूप में मौजूद एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेद एकेडमी, लंदन (यूके) के निदेशक डॉ. वेंकटेश जोशी ने कहा कि आयुष आहार में पौष्टिक गुणों की दिव्यता है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक आहार खाने का एक पैटर्न है जो आपके विशिष्ट दोष या शरीर के प्रकार के लिए दिशानिर्देशों का पालन करके आपके शरीर के भीतर संतुलन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।आयुष आहार हजारों वर्षों से चला आ रहा है। कई अन्य आहारों के विपरीत,आयुष आहार आपके शरीर के प्रकार के आधार पर व्यक्तिगत रूप से निर्धारित किया जाता है कि कौन से खाद्य पदार्थ खाने चाहिए और कौन से खाने से बचना चाहिए।
डॉ. जोशी ने कहा कि आयुष आहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल आपके शरीर के लिए बल्कि आपके दिमाग के लिए भी बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। हाल ही में आयुष मंत्रालय ने आयुष भवन (दिल्ली) में अपनी कैंटीन में 'आयुष आहार' उपलब्ध कराकर एक नई शुरुआत की। कार्यक्रम में संहिता विभाग के आचार्य डॉ शांतिभूषण ने डॉ. जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आभार ज्ञापन आयुर्वेद कॉलेज के आचार्य डॉ नवीन ने किया। कार्यक्रम मे द्रव्यगुण की सह आचार्य डॉ यास्मीन एवं संहिता विभाग की सहायक आचार्य डॉ प्रज्ञा सिंह सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुर्वेद द्वितीय व्यावसायिक सत्र के छात्र आशीष चौधरी ने किया।
