Gorakhpur News: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला - "घर में लाश पड़ी है, जाकर उठा लो"

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर थानेदार से बोला, "घर में लाश पड़ी है, जाकर उठा लो।" युवक की यह बात सुनते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। तत्काल हरकत में आई पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां कमरे के भीतर बेड पर महिला की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। कमरे का फर्श खून से सना हुआ था।

मामला पिपरा वार्ड नंबर-2 का है, जहां अंगद शर्मा नामक युवक किराए पर रहता था। वह मूल रूप से बाहिलपार गांव का रहने वाला है और कर्नाटक में कारपेंटर का काम करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंगद बुधवार सुबह थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी नेहा शर्मा की हत्या कर दी है। पुलिस जब उसे लेकर उसके कमरे पर पहुंची, तो नेहा की लाश खून से सनी अवस्था में बेड पर मिली।

यह भी पढ़े - सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर राजस्थान के युवक को फंसाया, जयमाल के बाद बंधक बनाकर वसूले 3.11 लाख रुपये

पुलिस जांच और फोरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि अंगद और नेहा ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने मंदिर में जाकर शादी की थी। शादी के बाद अंगद पत्नी को लेकर कर्नाटक चला गया। कुछ समय बाद वह गांव लौटा और नेहा को सहजनवा में किराए पर एक कमरा दिलवा दिया। लेकिन नेहा अपनी बड़ी बहन के पास गीडा क्षेत्र में रहने चली गई और वहीं एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी।

बताया जा रहा है कि दो महीने पहले अंगद वापस आया था। इस दौरान उसने नेहा को किसी से मोबाइल पर बात करते देखा, जिस पर शक के चलते दोनों में झगड़े शुरू हो गए। 3 जून की रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वे सो गए। अगले दिन सुबह अंगद ने पहले नेहा के सिर पर वार किया और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा और फिर थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

नेहा की बहन सुशीला ने आरोप लगाया कि अंगद ने उसकी बहन की निर्मम हत्या की है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं, गोरखपुर के एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.