- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोरखपुर
- Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी थी गोली, इलाज के दौरान युवक की मौत
Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी थी गोली, इलाज के दौरान युवक की मौत

गोरखपुर : गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सुभाषनगर कॉलोनी में रहने वाले युवक अमित त्रिपाठी (32) की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की रात उन्होंने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली थी। घायल अवस्था में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई थी। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही अमित के पिता शत्रुघ्न तिवारी समेत गांव के अन्य लोग भी गोरखपुर पहुंच गए। अमित तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और नशे के आदी होने के साथ-साथ स्वभाव से उग्र बताए जाते हैं। उनके परिवार में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
11 साल पहले की थी लव मैरिज
अमित ने 11 वर्ष पूर्व अनुराधा से प्रेम विवाह किया था और तब से गोरखपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आर्थिक तंगी और शराब की लत के चलते घरेलू कलह बढ़ गई थी।
कर्ज और संपत्ति विवाद भी हो सकता है कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित ने हाल ही में कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था, जिसकी वजह से वे मानसिक तनाव में रहते थे। इसके अलावा, हाल ही में उनके पिता ने जमीन बेचकर तीनों बेटों में पैसा बांटा था, जिसके सही उपयोग को लेकर भी घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
अवैध पिस्टल से मारी थी गोली
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि युवक ने खुद को जिस पिस्टल से गोली मारी, वह अवैध थी। पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।