भाई और भतीजे बने हैवान, बुजुर्ग का गुप्‍तांग काट डाला, फैली सनसनी

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक बुजुर्ग का गुप्‍तांग काटने की घटना सामने आई है। आरोप बुजुर्ग के भाई और भतीजे पर है। रात में लघुशंका करने घर से निकले बुजुर्ग को भाई और भतीजे ने बुरी तरह पीटा और उसका गुप्तांग काट दिया। दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग की पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जंगल एकला नंबर दो टोला बुढ़ऊ निवासी रामअधारे प्रजापति (60) वहां की जमीन बेचकर पत्नी के साथ जैनपुर टोला दयानगर में रहते हैं। रामअधारे की पत्नी दुर्गावती का आरोप है कि भाई बुद्धू से रामअधारे का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी रंजिश में बुद्धू और उसके बेटे विनोद ने घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर दुर्गावती और उनकी बेटी सुमन बाहर पहुंचीं तो दोनों आरोपी भाग गए। बताया जा रहा है कि रामअधारे ने भाई बुद्धू की सात डिसमिल जमीन बेच दी थी। बुद्धू ने कोर्ट से नोटिस भेजवाया था। 20 दिन पहले जैनपुर गांव में पंचायत हुई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.