- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राहगीरों से सोने की चेन झपटने वाले एक कथित गिरोह के सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के मेवतियान मोहल्ला निवासी राजा उर्फ गुलाम हुसैन के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, ₹5,900 नकद और बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहात कोतवाली और उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के एक अन्य सदस्य उवैस को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मुठभेड़, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
