Ballia News: दो गांवों से दो नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो नाबालिग किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से किशोरियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को दोनों किशोरियां अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 23 जुलाई को पुलिस से शिकायत की।

यह भी पढ़े - प्रेमी को बुलाने की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पहले मामले में, एक किशोरी विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

दूसरे मामले में, एक अन्य नाबालिग किशोरी भी उसी दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोकटी निवासी भानू प्रताप सिंह उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार, दोनों को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में देखा गया था।

पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से किशोरियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.