Ballia News: खेत की झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में गुरुवार देर रात पूर्व प्रधान ब्यास वर्मा (65) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, ब्यास वर्मा रात में भोजन करने के बाद खेत में बनी झोपड़ी में सोने चले गए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और हत्या के कारणों व आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर कनक पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
छतरपुर। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के तीसरे...
ज़ी सिनेमा पर 26 जुलाई को होगा फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
बंधन बैंक ने शुरू किया ‘साइबर कॉप’ अभियान, रोहित शेट्टी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
गुरु पूर्णिमा पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने गुरुओं को किया नमन, साझा किए जीवन के अनमोल सबक
बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़ा, पहली तिमाही में 502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.