- Hindi News
- मनोरंजन
- दुर्गा पूजा 2026 पर रिलीज होगी 'बहुरूपी: द गोल्डन डाकू', सोहिनी सरकार की विंडोज़ प्रोडक्शन में एंट्र...
दुर्गा पूजा 2026 पर रिलीज होगी 'बहुरूपी: द गोल्डन डाकू', सोहिनी सरकार की विंडोज़ प्रोडक्शन में एंट्री
मुंबई। फिल्मकार जोड़ी नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी अपनी सफल फिल्म बोहुरूपी के बाद अब 'बहुरूपी: द गोल्डन डाकू' के साथ दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में हैं। विंडोज़ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म दुर्गा पूजा 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के साथ अभिनेत्री सोहिनी सरकार पहली बार विंडोज़ प्रोडक्शन से जुड़ रही हैं।
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा कि हर कहानी अपने लिए सही कलाकार चुनती है और बहुरूपी: द गोल्डन डाकू के लिए सोहिनी सरकार सबसे उपयुक्त रहीं। उन्होंने कहा कि सोहिनी की संवेदनशीलता, दृढ़ता और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को और मजबूत बनाती है।
सोहिनी सरकार ने कहा कि वह लंबे समय से नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी के काम की प्रशंसक रही हैं। उन्होंने कहा कि विंडोज़ प्रोडक्शन के साथ जुड़ना उनके लिए बेहद खास है और यह फिल्म रोमांच के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी बेहद समृद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक दुर्गा पूजा पर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर पसंद करेंगे।
निर्माताओं का कहना है कि फिल्म की पहली झलक को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। बहुरूपी: द गोल्डन डाकू को दुर्गा पूजा 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित बंगाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
