बंधन बैंक ने शुरू किया ‘साइबर कॉप’ अभियान, रोहित शेट्टी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

मुंबई। बंधन बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत देशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान ‘साइबर कॉप’ (Cyber Cop) शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान से प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी जुड़े हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 24 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए, जबकि इससे लगभग ₹22,495 करोड़ का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़े - 12 अगस्त से एनएसई पर शुरू होंगे निफ्टी इंडिया एफपीआई 150 इंडेक्स के डेरिवेटिव्स

‘साइबर कॉप’ अभियान के माध्यम से लोगों को "रुको, जाँचो, रिपोर्ट करो" का संदेश दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों को किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

रोहित शेट्टी अपने लोकप्रिय ‘कॉप यूनिवर्स’ के जरिए इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका कहना है कि साइबर खतरे अब हर व्यक्ति की रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं और इससे बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

बंधन बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि साइबर फ्रॉड देश के डिजिटल इकोसिस्टम के सामने बड़ी चुनौती बन चुका है। बैंक का उद्देश्य लोगों को किसी भी ऑनलाइन लेनदेन या संदेश पर भरोसा करने से पहले जांच करने और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए जागरूक बनाना है।

बंधन बैंक की यह सीएसआर पहल हिंदुस्तान टाइम्स के सहयोग से प्रस्तुत की गई है, जबकि इसका क्रियान्वयन एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना और साइबर धोखाधड़ी के मामलों की समय पर रिपोर्टिंग के लिए लोगों को सशक्त बनाना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
छतरपुर। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के तीसरे...
ज़ी सिनेमा पर 26 जुलाई को होगा फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
बंधन बैंक ने शुरू किया ‘साइबर कॉप’ अभियान, रोहित शेट्टी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
गुरु पूर्णिमा पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने गुरुओं को किया नमन, साझा किए जीवन के अनमोल सबक
बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़ा, पहली तिमाही में 502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.