- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सीतापुर
- UP News: फर्जी TET अंकपत्र से नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त, FIR के निर्देश
UP News: फर्जी TET अंकपत्र से नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त, FIR के निर्देश
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में फर्जी टीईटी अंकपत्र के सहारे नौकरी पाने वाले सात सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखनाथ पटेल ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।
बीएसए के आदेश के अनुसार, खैराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर की सहायक अध्यापिका कुसुमलता, लहरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानपुर के मनीष सिंह और प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के भूपेंद्र कुमार पर फर्जी टीईटी अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति लेने का आरोप है।
वहीं, महोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसारा की सहायक अध्यापिका पूजा और प्राथमिक विद्यालय महुआकोला के विवेक कुमार के टीईटी और डीएलएड दोनों के अंकपत्र फर्जी पाए गए।
इसके अलावा सकरन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर के मुरारी लाल रावत तथा प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के जय नारायण सिंह के टीईटी अंकपत्र भी जांच में फर्जी पाए गए।
बीएसए गोरखनाथ पटेल ने सभी सात शिक्षकों की सेवा समाप्त करते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
