NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान

नई दिल्ली। नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपने की जानकारी दी। उधर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी शेष मांगों पर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

धर्मेंद्र प्रधान बोले— राष्ट्रहित और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया फैसला

यह भी पढ़े - बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हाल के घटनाक्रम से वे आहत हैं। उन्होंने लिखा कि देश की एकता, युवाओं के हित और छात्रों के भविष्य को कानूनी जटिलताओं से बचाने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है और उन्होंने नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी पहले दिन से स्वीकार की है।

सीजेपी का ऐलान— लिखित आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर छात्रों को संबोधित करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आंदोलन की पहली बड़ी सफलता है, लेकिन उनकी अन्य मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं।

सीजेपी नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखी थीं।

छात्रों की प्रमुख मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा (जिसकी घोषणा होने का दावा किया गया है)।

नीट पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता।

आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं।

संगठन का कहना है कि सरकार ने शेष मांगों पर सकारात्मक संकेत दिए हैं, लेकिन जब तक लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

20 जून से जंतर-मंतर पर जारी है धरना

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र 20 जून से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के समर्थन में देश के विभिन्न राज्यों में भी छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
नई दिल्ली। नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय...
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
ज़ी सिनेमा पर 26 जुलाई को होगा फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
बंधन बैंक ने शुरू किया ‘साइबर कॉप’ अभियान, रोहित शेट्टी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.