बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़ा, पहली तिमाही में 502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

रांची। बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान बैंक ने 502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया।

बैंक के अनुसार, पहली तिमाही में उसकी कुल लोन बुक 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं, कुल डिपॉजिट 7 प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गया। कुल जमा राशि में रिटेल डिपॉजिट की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत रही, जबकि कासा (CASA) अनुपात 29.4 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े - आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का पहली तिमाही में 386 करोड़ रुपये मुनाफा, ग्राहकों को 4,666 करोड़ रुपये का भुगतान

बंधन बैंक वर्तमान में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में लगभग 6,400 बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से करीब 3.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक में 74,500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो (CAR) 18.2 प्रतिशत रहा, जो नियामकीय आवश्यकताओं से काफी अधिक है।

बंधन बैंक के एमडी एवं सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि पहली तिमाही का प्रदर्शन बैंक की मजबूत कारोबारी रणनीति, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और ग्राहकों व निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहक-केंद्रित और तकनीक आधारित विकास पर लगातार ध्यान दे रहा है। वितरण नेटवर्क को मजबूत करने, उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार करने और डेटा आधारित विश्लेषण के जरिए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बैंक अपनी परिसंपत्ति (एसेट) संरचना में विविधता लाने के साथ रिटेल पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रहा है। साथ ही डिजिटलीकरण के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार करने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
छतरपुर। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के तीसरे...
ज़ी सिनेमा पर 26 जुलाई को होगा फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
बंधन बैंक ने शुरू किया ‘साइबर कॉप’ अभियान, रोहित शेट्टी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
गुरु पूर्णिमा पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने गुरुओं को किया नमन, साझा किए जीवन के अनमोल सबक
बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़ा, पहली तिमाही में 502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.