UP News: मृतक की फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पूर गांव में मृत व्यक्ति की कथित फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके रिश्तेदार गंगाधारी की मृत्यु 19 अक्टूबर 1980 को हो गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद मुक्तेश्वर और रामाश्रय ने तहसील कर्मचारियों से कथित मिलीभगत कर 29 जनवरी 1981 को एक अज्ञात व्यक्ति को गंगाधारी के रूप में प्रस्तुत किया और उनकी चल-अचल संपत्ति सिरिया देवी के नाम दर्ज करा दी।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में शादी से इनकार पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

आरोप है कि इस कथित जालसाजी को छिपाने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत से परिवार रजिस्टर में काट-छांट कर मृत्यु की तिथि वर्ष 1983 दर्ज कर दी गई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी, बलिया की अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद बांसडीह कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.