बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

छतरपुर। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के तीसरे और अंतिम ऑडिशन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चरण में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 6 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले प्रतिभागियों में हनी मंसूरी, प्रतिभा मिश्रा, स्वाति जैन, किस्मतुन निशा, प्रीति शुक्ला और शकुन मौर्य शामिल हैं। प्रतिभागियों ने बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों को अपनी-अपनी शैली में प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर निर्णायकों ने उनका मूल्यांकन किया।

यह भी पढ़े - भारतीय वायुसेना के अगली पीढ़ी के एयरबोर्न सर्विलांस सिस्टम के लिए अदाणी डिफेंस-डीआरडीओ की साझेदारी

तीसरे ऑडिशन के साथ प्रतियोगिता के तीनों चरण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं। अब कुल 19 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके बाद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा, जहां सीज़न-4 के विजेता का चयन किया जाएगा।

बुंदेलखंड 24x7 के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक विरासत को संरक्षित करना और महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि तीनों ऑडिशन में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की महिलाएं अपनी पारंपरिक रेसिपीज़ को नई पहचान दिलाने के लिए आगे आ रही हैं।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी चरणों में मुकाबला और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के माध्यम से बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
छतरपुर। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के तीसरे...
ज़ी सिनेमा पर 26 जुलाई को होगा फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
बंधन बैंक ने शुरू किया ‘साइबर कॉप’ अभियान, रोहित शेट्टी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
गुरु पूर्णिमा पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने गुरुओं को किया नमन, साझा किए जीवन के अनमोल सबक
बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़ा, पहली तिमाही में 502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.