- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- गोंडा में तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार पति की मौत, पत्नी और नाती गंभीर घायल
गोंडा में तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार पति की मौत, पत्नी और नाती गंभीर घायल
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार दंपती और उनके नाती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के मुखिया की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा
इलाज के दौरान हुई मौत
हादसे में संतोषी कनौजिया और उनके नाती कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साइकिल के कैरियर पर बैठीं महारानी को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में संतोषी की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संतोषी कनौजिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के पूर्व बीडीसी गोविंद शरण द्विवेदी उर्फ भल्ले महाराज ने बताया कि संतोषी परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है।
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
धानेपुर प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
