- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- गोंडा में ज्वैलर्स से बंदूक की बल पर जेवर सहित लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
गोंडा में ज्वैलर्स से बंदूक की बल पर जेवर सहित लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
On
गोंडा । करनैलगंज कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर घुसे बदमाशों ने बंदूक की बल पर जेवर और 1.80 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। दुकानदार बदमाशों से इतना खौफ खा गया कि उसने पुलिस को लूट की सूचना ही नहीं दिया। घटना के दूसरे दिन लूट के इस घटना की लिखित तहरीर कर्नलगंज कोतवाली में दी गई। इसके बाद एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कस्बा के विश्वास नाम के ज्वैलर्स ने एक लिखित तहरीर दिया, जिसमें कहा गया की चार मार्च को दुकानदार दुकान पर बैठकर हिसाब किताब कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति हेलमेट लगाकर दुकान में घुसे और आभूषण एवं नगदी लूटकर ले गये। धमकाने की वजह से पीड़िता ने पुलिस में शिकायत नहीं की। दूसरे दिन रात में यह सूचना पुलिस को मिली है। फिलहाल घटना का खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
खबरें और भी हैं
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
By Parakh Khabar
Latest News
21 Aug 2026 09:50:24
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
