गोंडा : अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

तरबगंज/गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नारायनपुर पुल से करीब 100 मीटर आगे झोलीखाड़ पुरवा के सामने हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान नारायनपुर डीहा गांव निवासी उमेश मौर्य (19) पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ कुट्टू और नीरज (18) पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे। जानकारी के अनुसार, उमेश के भाई रमेश की 30 नवंबर को शादी हुई थी। शुक्रवार को गौना की रस्म संपन्न होने के बाद उमेश और नीरज रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े - टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन आज

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। नीरज दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उमेश छह भाइयों में चौथे नंबर पर था।

परिवार में जहां अभी शादी की खुशियां थीं, वहीं यह हादसा पल भर में मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव की हर आंख नम है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने मृतकों के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए, जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अज्ञात वाहनों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.