गोंडा: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मां-बेटे को रौंदा, मौत, कोहराम, हंगामा

गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव के समीप सोमवार की शाम एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने मां बेटे को रौंद डाला।  हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।‌ हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।‌ आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर शांत कराया। 

इटियाथोक थाना क्षेत्र के सेखुई गांव की रहने वाली वर्षा (30)सोमवार को अपने मायके छजवा जा रही थी। उसके साथ उसका तीन साल का बेटा ऋषभ व  6 साल की बेटी प्रियांशी भी थी। वह बनगाई चौराहे के समीप पहुंची थी कि सामने से आ रही एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सभी को रौंद डाला। इस हादसे में वर्षा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके बेटे ऋषभ को जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल प्रियांशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।‌ हादसे से गुस्सा है लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर धानेपुर व मोतीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.