किशोरी अपहरण मामला : बलिया में बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक नामजद

बलिया (Ballia News)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 6 जनवरी की रात किशोरी घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े - होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के साथ परिजनों ने आरोपी का मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.