Gonda News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी और तीन बच्चे हुए अनाथ, पुलिस जांच में जुटी

मनकापुर/गोंडा। कोतवाली क्षेत्र के पचपुति जगतापुर स्थित हरिजन कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव रविवार सुबह उसके कमरे में लटकता मिला। सबसे पहले मृतक के भांजे ने खिड़की से झांककर शव को देखा। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार में चल रहा था उत्सव, रात में सुनील ने लगाया फांसी

ग्राम पचपुति जगतापुर के हरिजन कॉलोनी निवासी रत्तीराम के छोटे बेटे अनिल की शनिवार रात वरक्षा का कार्यक्रम था। इस अवसर पर परिवार और रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। रात करीब एक बजे तक नाच-गाना चलता रहा। इसके बाद रत्तीराम का बड़ा बेटा सुनील (30) अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।

यह भी पढ़े - Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सुबह काफी देर तक सुनील के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर भांजे ने खिड़की से झांककर देखा तो सुनील का शव छत के कुंडे से फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर भांजे के होश उड़ गए और उसने शोर मचाकर बाकी लोगों को सूचना दी।

ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पत्नी और तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक सुनील की शादी कोतवाली क्षेत्र के भरहू गांव निवासी राधेश्याम की बेटी रूबी से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के समय रूबी अपने मायके में थी। पति की मौत की खबर सुनते ही वह ससुराल पहुंची, जहां उसका और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। सुनील ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.