Gonda News: तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

Gonda News: गोंडा-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लखनऊ रेफर किया गया।

कैसे हुआ हादसा

लखनऊ से गोंडा की ओर जा रही एक इंडिगो कार भूलियापुर पुल के तीव्र मोड़ पर संतुलन खो बैठी और पलटते हुए खाई में गिर गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक उसे संभाल नहीं पाया।

यह भी पढ़े - Gonda Crime News : मोबाइल विवाद में दबंगों का हमला, पिता की मौत; बेटा गंभीर घायल

कौन-कौन घायल हुआ

हादसे में कृतिका (19) पुत्री शक्ति प्रताप, नाव्या (18) पुत्री आकाश (निवासी जीसीए लखनऊ), प्रेक्षा मित्तल (22) पुत्री सुमित मित्तल, भव्या गुप्ता (18) पुत्री अरविंद गुप्ता (निवासी कानपुर) और साक्षर पांडेय (निवासी भट्ठा परेड, गोंडा) घायल हो गए।

पुलिस की तत्परता

सूचना मिलते ही भंभुआ चौकी प्रभारी अंकित सिंह और एसआई बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरवल रोड ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि हादसे के समय पुलिस आसपास ही थी, जिससे घायलों को तुरंत सहायता मिल गई। फिलहाल, इस मामले में कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.