- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda Crime News : मोबाइल विवाद में दबंगों का हमला, पिता की मौत; बेटा गंभीर घायल
Gonda Crime News : मोबाइल विवाद में दबंगों का हमला, पिता की मौत; बेटा गंभीर घायल
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़ियां थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार दोपहर बाद दबंगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और नल उखाड़कर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जान बचाकर भागते हुए चंदन गांव के पास पहुंचा, जहां उसके पिता कन्हैया लाल यादव (70) भैंस चरा रहे थे। आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और पिता-पुत्र पर बांस, लाठी-डंडों तथा नल उखाड़कर हमला कर दिया।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह चंदन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और निरीक्षक अपराध राधेश्याम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज भेजा।
अस्पताल में चिकित्सकों ने कन्हैया लाल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन का उपचार जारी है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
