गोंडा: पति से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

इटियाथोक, गोंडा: इटियाथोक थाना क्षेत्र के रमवापुर गोविंदा ग्राम पंचायत में पति पत्नी के बीच विवाद में पति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  बता दें कि रमवापुर गोविंदा निवासी दिनेश कुमार तिवारी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई। दूसरे दिन गांव के बाहर आम के पेड़ से दिनेश की लटकी लाश ग्रामीणों ने देखी। 

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीणों में चर्चा का विषय यह है कि दोनों पति-पत्नी किसी बात को लेकर आपस में नाराज थे। इसी बात को लेकर पत्नी मायके चली गई। 

इसी बात को लेकर दिनेश परेशान था और उसने  फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी प्राप्त होगी। युवक ने आत्महत्या की है या हत्या कर उसका शव पर लटका दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.