- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गाजीपुर
- 25 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
25 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
On
गाजीपुर : एंटी करप्शन ने सादात थाने के उप निरीक्षक आफताब अहमद को 25 हजार रुपये घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से सादात थाना प्रभारी आलोक त्रिपाठी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे की कार्रवाई बहरियाबाद थाने में हुई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गया है।
आरोप है कि संजय यादव की स्विफ्ट कार 23 फरवरी को लावारिस हालत में सादात थाने में मिली थी। दरोगा ने संजय यादव से रिपोर्ट लगाने के लिए अपने व थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के नाम पर पैसे की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। जिस पर टीम मंगलवार की दोपहर 1.33 बजे योजना के मुताबिक थाने पहुंची और 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दरोगा आफताब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा मीर्जापुर के चुनार क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर का मूल निवासी है। टीम के प्रभारी नीरज सिंह ने बहरियाबाद थाने में दरोगा व थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा को दबोचने वाली टीम में एसएचओ अजीत सिंह, नीरज सिंह, योगेन्द्र कुमार, मैनेजर सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, विनोद कुमार, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, अजय कुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।
खबरें और भी हैं
श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर में मुरलीधर जोशी बने महासचिव
By Parakh Khabar
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, परिवार और समर्थकों में शोक
By Parakh Khabar
शादी का झांसा देकर लूट करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Ballia News : आगजनी और जानलेवा हमले के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
By Parakh Khabar
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिवार ने देखी ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म
By Parakh Khabar
Latest News
13 May 2026 13:58:28
बरेली। के निर्देशन में शुरू की गई ‘नाथ कॉरिडोर’ परियोजना के तहत बरेली के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
