Ghazipur Murder News: गाज़ीपुर में दिनदहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्या!

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला पुलिया के पास बुधवार को बुलेट सवार सपा नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बच्चों का फीस जमा करने के लिए स्कूल गए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर शादियाबाद चौराहे पहुंचे और जाम लगा दिया। इसके कुछ देर बाद शव लेकर रामपुर बंतरा तिराहा पर पहुंचे और जाम लगाकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाने- बुझाने में जुटी रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक मांग को लेकर धरना जारी रहा।

यह है पूरा मामला

अतसुआ गांव निवासी अमलधारी यादव (40) परिवार के साथ शहर के भुतहियाटांड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। सुबह वह बच्चों का फीस जमा करने के लिए सेंट जांस स्कूल गए थे। वहां से वह बुलेट से अतसुआ स्थित घर जा रहे थे। अभी वह कुसम्ही कला गांव के पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इधर, आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अमलधारी यादव को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने सैदपुर सीएचसी रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। औड़िहार पहुंचते ही अमलधारी यादव की मौत हो गई।

परिजन एवं ग्रामीण शव लेकर शादियाबाद पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस काफी समझाने के साथ शव को कब्जे में लेने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव लेकर ग्रामीण रामपुर बंतरा तिराहे के पास पहुंचे और वाराणसी- गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। साथ ही आरोपियों को दबोचने की मांग पर अड़ गए।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.