गाजियाबाद: सड़क दुर्घटना में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह एक वाहन अमरोहा जिले से दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ओर जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि अमरोहा जिले के 11 छात्र कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा देने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय जा रहे थे, तभी उनकी कार एक्सप्रेसवे पर एक खड़े ट्रक से टकरा गई और एक अन्य ट्रक ने वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।उन्होंने बताया कि वाहन चालक अनस (24) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दो लड़कों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।  

यह भी पढ़े - Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.