चुनाव के समय अन्य जिलों में पुलिस ड्यूटी पर लगने से चोरी की अधिक आशंका रहती है : राजकिशोर

गाजियाबाद। सर्राफा एसोसिएशन गाजियाबाद के संरक्षक और निधि ज्वेलर्स के स्वामी राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि उनकी सभी सर्राफा व्यापारियों से अपील है कि गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस टीम बेहद सतर्क है इसमें कोई दोराय नहीं है लेकिन इस समय चुनावी समर के चलते सभी जिलों की पुलिस अधिकाधिक संख्या में जहां चुनाव हो रहे होते हैं वहां पर तैनात की जाती है ऐसे में पुलिस प्रसाशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम सबको खड़े रहना होगा चूंकि कम संख्या में पुलिस प्रसाशन हर जगह हर समय ड्यूटी नहीं दे सकती। 

राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि हम सब व्यापारियों को इस समय खुद भी पुलिस के साथ सहयोग करने की जरूरत है ताकि तमाम चोरी चपाटी करने वाले ऐसे समय में सक्रिय हो जाते हैं चूंकि उन्हें पता है कि इस समय पुलिस आधी अधूरी है और जिलों में चुनाव के मद्देनजर वहां पर ड्यूटी कर रही है, 

यह भी पढ़े - बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप; जांच जारी

ऐसे में चोरी चपाटी करने वालों की मौज हो जाती है और वह अपना शिकार अधिकतर व्यापारियों को ही बनाते हैं, चूंकि इसका मुख्य कारण ये है कि सोने-चांदी के शो-रूम और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का मौका उन्हें मिल जाता है इसलिए ऐसी घटनाएं न हो सके और पुलिस की छवि धूमिल न हो चूंकि पुलिस पार्टी कम होने पर हम सबको भी अपने शो-रूम और दुकानों की देखभाल करनी चाहिए। इन सब बातों को साझा करते हुए राजकिशोर गुप्ता ने तरूणमित्र संवाददाता से बात की।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.