Ghaziabad News: गाजियाबाद में मोदी के रोड शो से बदला माहौल, लोगों के चेहरों की रौनक बहुत कुछ वयां कर रही

गाजियाबाद। कहते हैं कि केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। और उत्तर प्रदेश का मुख्य प्रवेश द्वार गाजियाबाद को कहा जाता है अब जाहिर तौर पर यही वजह है कि शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे। इस दौरान मोदी भगवा रंग की खुली जीप (इसुजू की डी-मैक्स) में रोड शो करते हुए नजर आए। 

पीएम के साथ सीएम योगी और पूर्व केन्द्रीय परिवहन राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग भी साथ नजर आए। वाहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग साथ में उपस्थित रहे। रोड शो के दौरान सड़कों पर प्रधानमंत्री के प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनके अभिवादन का प्रतिउत्तर दिया। 

यह भी पढ़े - बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप; जांच जारी

जैसे ही भगवा रंग की खुली जीप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सवार हुए जय श्री राम और मोदी-योगी के नारों से शहर गूंजने लगा। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पहले ही पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी थी। कई मार्गों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता और पीएम मोदी के प्रशंसक भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। 

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर हापुड़ रोड, जीटी रोड और अंबेडकर रोड पर सभी कट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुराने बस अड्डे से मेरठ, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के लिए बसों का संचालन होता रहा, लेकिन यात्रियों की संख्या और डाइवर्जन के कारण कई बसें स्टेशन के अंदर ही खड़ी रहीं। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के झंडे लिए, पार्टी की टोपी पहने और मोदी की तस्वीर वाली तख्तियां लिए सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े थे और ‘मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। कुछ लोग ढोल की थाप के साथ भी उनका स्वागत कर रहे थे। विशेष वाहन में सवार मोदी ने सड़क के दोनों ओर तथा इमारतों में खड़े लोगों के अभिवादन के प्रतिउत्तर में हाथ हिलाया। इस दौरान, कई लोग ‘मोदी-मोदी और ‘जय श्री राम के नारे लगाते रहे। 

ढोल की आवाज के बीच पूरा माहौल किसी जश्न के समान प्रतीत हो रहा था। उत्साहित लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्प फेंके। बदले में प्रधानमंत्री ने भी लोगों की ओर फूल उछाले। रोड शो के समाप्त होने पर प्रधानमंत्री ने स्वयं ही हाथ जोड़कर लोगों का अभिभावदन किया। इन सब बातों से प्रतीत होता है कि मोदी के साथ जनता का ये रिश्ता कुछ कहलाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.