फिरोजाबाद: ट्रेन से कटकर दो सगी बहनों की मौत, परिजनों में कोहराम

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना अराव के गांव खेरिया के समीप शुक्रवार को ट्रेन से कट कर दो सगी बहनों की मौत हो गई। पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिले के थाना अराव के गांव खेरिया निवासी बलवीर खान की 19 वर्षीय पुत्री बुज बानो और 18 वर्षीय पुत्री रूबी बानो शुक्रवार को रेलवे लाइन पार कर घास काटने जा रही थी।

दोनों बहने रेलवे लाइन पार कर रही थी तभी शिकोहाबाद की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिसके फल स्वरुप दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई जिसमें रूबी बांनो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए इधर सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घायल बुज बानो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुज बानो ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़े - बलिया में जरूरतमंदों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, 500 लोगों को बांटे गए कंबल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.