दरिंदगी : पिता ने किया 16 वर्षीय बेटी के साथ रेप, न्यूड वीडियो  बनाकर करता था ब्लैकमेल

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने पिता और पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक पिता हवस में इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी बेटी की नहाते हुए वीडियो बनाई और बाद में उसके साथ ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी भी वीडियो बना ली । यह सब उसकी बेटी ने जब अपनी मां को बताया तो मां और उसके पति में झगड़ा हुआ। वह अपनी बेटी को लेकर शनिवार को थाना दक्षिण पहुंच गई और अपने पति राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जब इसकी गिरफ्तारी के लिए  प्रयास किया तो आरोपी राजू भागने लगा और भागते हुए घायल हो गया।

पुलिस उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई जहां उसका प्राथमिक उपचार कराकर पुलिस उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गई है। खबर लिखने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिरोजाबाद के क्षेत्राधिकार कमलेश कुमार के मुताबिक एक महिला द्वारा शिकायत की गई थी कि उसका पति बेटी के साथ बलात्कार करता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर वीडियो के साक्ष्य के आधार पर बलात्कार का मामला  दर्ज करते हुए कारवाई की , तो आरोपी डर से भाग गया और किसी चीज से टकरा गया । पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है । 

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.