Fatehpur News: बेनाम टायर कंपनी में तेल का टैंक फटा; घटना में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम गोधरौली स्थित चोरी से चल रही एक बेनाम टायर कंपनी में शुक्रवार की शाम तेल का टैंक फटने से चार कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज भी चोरी छिपे चल रहा है। घटना को कंपनी मालिक के द्वारा गुप्त रखा गया है। 

घायल तौशीफ का भाई कलीमुद्दीन ने बताया है कि नेशनल हाईवे स्थित ग्राम गोधरौली के पास एक बिना नाम की कम्पनी है जहां पर पुराने टायर जलाकर तेल निकाला जाता है। शुक्रवार की शाम टैंक का ढक्कन खोलने पर टैंक फट गया और वहां पर वर्कर मो तौसीफ पुत्र हनीफ (22 वर्ष) निवासी ग्राम रामनगर हेबड़ी थाना दौराहरा जिला लखीमपुर खीरी, हरीश पुत्र राजाराम (24 वर्ष) निवासी ग्राम बिकमपुर, विवेक सिंह पुत्र संतोष सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम अभयपुर तथा एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़े - डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

जिन्हें चोरी छिपे बक्सर रोड स्थित आरपी मिश्रा मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक घायल को यहां से हटाकर किसी अज्ञात अस्पताल भेजा गया है। मामले में बिन्दकी सीओ, सुशील कुमार दुबे ने कहा कि घटना की जानकारी हुई है। जांच व घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.