बाराबंकी: नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म का मामला, किशोर आरोपी को सुधार गृह भेजा गया

बाराबंकी/फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक नेत्रहीन युवती के साथ 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का किशोर डब्बू यादव घर में घुस आया और जबरन वारदात को अंजाम दे डाला।

शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोर को सुधार गृह भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.