Farrukhabad News: ट्रेन से कटकर प्रशिक्षु शिक्षक की मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बीटीसी की ट्रेनिंग कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
 
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठान चिलौली निवासी सतेंद्र मोहन का पुत्र अंशुल यादव(32) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अंशुल के बड़े भाई अपूर्व ने बताया कि उसके भाई की शादी 10 फरवरी को सेंट्रल जेल के पास नेहा से हुई थी। 10 दिन पहले उसकी पत्नी नेहा अपने मायके चली गयी थी। वह बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था।  

अंशुल यादव की माँ सदासुखी आंगनवाणी में कार्यकत्री है। उनकी माँ की ड्यूटी चुनाव में लगी थी। शाम को अपनी माँ को घर छोड़कर जल्द ही वापस आने की बात बोल कर वह चला गया था। उसकी नीले रंग की स्कूटी पित्यौरा क्रासिंग से लगभग 500 मीटर की दूरी के पास बम्बा के किनारे खड़ी थी। 

यह भी पढ़े - स्टेज पर गोली लगने से घायल दुल्हन की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सफल सर्जरी

सुबह ट्रैकमैन रामरतन ने स्टेशन मास्टर को घटना के बारे में सूचना दी। जिस पर आरपीएफ दरोगा ओमप्रकाश सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज विधासागर तिवारी एसआई नितिन सिंह मौके पर पहुँच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.