Farrukhabad Accident: बस की टक्कर से पति-पत्नी घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद: नवाबगंज थानाक्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज पर बस ने बाइक में टक्कर दी। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप रूप से घायल हो गए। शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी ललिता को बाइक से लेकर फर्रुखाबाद आ रहे थे। 

तभी थाना नवाबगंज क्षेत्र में शुकरूल्लापुर रेलवे ओवरब्रिज पर बस ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार मनोज और ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढ़े - SOG का बड़ा एक्शन: 500 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

वहां से जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया 108 एंबुलेंस से घायल मनोज और ललिता को लाया गया है। भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.