Etawah News: 60 वर्षीय जीजा संग फरार हुई 35 साल की साली, पति ने रखा 10 हजार का इनाम

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 60 वर्षीय राजमिस्त्री जीजा अपनी 35 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग है और यह उसका दूसरा विवाह है। पहले पति की मृत्यु के बाद महिला ने उससे शादी की थी। फरार हुआ व्यक्ति उसका साढ़ू और जीजा है, जो सैफई थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है।

यह भी पढ़े - इटावा में प्रेमिका से शादी की मांग पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सहमति के बाद मंदिर में हुई शादी

पति के अनुसार, जीजा का गांव में अक्सर आना-जाना था। कुछ समय पहले उसने घर में प्लास्टर का काम भी किया था। इसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं और मौका देखकर वह 24 अप्रैल को घर से रुपए और सामान लेकर फरार हो गई।

पति ने पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और फिर 18 जून को एक और प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जीजा जो पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है, उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला व उसके जीजा की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.