- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- इटावा
- Etawah Accident: टैंकर ने सड़क किनारे खड़े तीन को रौंदा… हालत गंभीर, कोहरे के कारण हुआ हादसा
Etawah Accident: टैंकर ने सड़क किनारे खड़े तीन को रौंदा… हालत गंभीर, कोहरे के कारण हुआ हादसा
इटावा में टैंकर ने सड़क किनारे खड़े तीन को रौंदा।
On
इटावा में टैंकर ने सड़क किनारे खड़े तीन को रौंद दिया। जिससे उन तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान यहां बकरी बाजार करने आए थे।
इटावा: जसवंतनगर में कोहरे के प्रकोप के कारण हाईवे पर अनियंत्रित टैंकर ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद डाला। तीनों फिरोजाबाद जिले के किसान यहां बकरी बाजार करने आए थे। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वह हाईवे किनारे खड़े हुए थे तभी घने कोहरे में अनियंत्रित होकर एक टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे संतोष व सत्यशील के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए जबकि लल्लू घायल हुआ है। इनके साथ सत्यशील का भाई अश्वनी भी साथ था।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची थी और घायलों को 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अनूप व ड्राईवर सत्येंद्र सिंह ने तत्त्परता दिखाते हुए सैफई पीजीआई ले जाकर भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर कपिल दुबे ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया।
खबरें और भी हैं
Latest News
10 Aug 2026 13:51:41
बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक हलवाई को...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
