Deoria News: मलवे में दबकर पति-पत्नी की मौत, महिला रेफर 

UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दीवार गिरने से दंपति की मौत हो गई। जबकि रिश्तेदारी में आई एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला को देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा वार्ड निवासी जितेन्द्र प्रसाद (35) मूर्ति बनाने का काम करते थे, जिसमें उनकी पत्नी बाबी (32) सहयोग करती थी। गुरुवार की रात पति-पत्नी सो गये, तभी शुक्रवार को तड़के उनके उपर घर की दीवार गिर गई, जिसके मलवे में पति-पत्नी दब गये। दीवार गिरने की आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतक की साले की पत्नी प्रिया गम्भीर रूप से घायल है, जिसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सदर विधानसभा सीट से विधायक...
अजय राय के बयान पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार
भीषण गर्मी पर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
University Dress Code : यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, सरकार ने शुरू की तैयारी
Barabanki News : बाराबंकी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के लगे नारे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.