- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- देवरिया
- Deoria News: सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Deoria News: सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
On
देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग स्थित बालपुर श्रीनगर चौराहे के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। हादसे के वक्त महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक सवार की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े - देवरिया : बारात आने से पहले दुल्हन की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
परिजनों ने तुरंत उन्हें सीएससी तरकुलवा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
थाना अध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि बाइक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 12:30:12
वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
