Chandauli News: चंदौली में बंद कमरे से मिली सड़ी-गली लाश, तीन दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत रतनपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में 30 वर्षीय युवक आनंद सेठ का सड़ा-गला शव मिला।

युवक की पहचान आनंद सेठ पुत्र स्व. रमेश चंद्र के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मकान का दरवाजा भीतर से बंद था और शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। कमरे से उठ रही बदबू ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि आनंद गांव के बाहर बने दो कमरे के मकान में अकेले रहता था। पारिवारिक अनबन के कारण उसकी पत्नी अपने दो वर्षीय बेटे के साथ मुंबई में रह रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.