Bijnor News: पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दो मासूम हुए अनाथ

चांदपुर। पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने अलग-अलग जगहों पर आत्महत्या कर ली, जिससे उनके तीन साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी अनाथ हो गए। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

शादी में जाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

चांदपुर के ककराला गांव निवासी रोहित कुमार (26) पुत्र गंगाराम का पूरा परिवार गुरुवार को एक शादी में शामिल होने गया था, लेकिन रोहित, उसकी पत्नी पार्वती (25) और उनकी डेढ़ साल की बेटी घर पर ही रुके।

यह भी पढ़े - आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया ‘डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड’

शादी के लिए पार्वती पूरी तरह तैयार थी, लेकिन रोहित ने शराब पी ली और जाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर पार्वती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद जब रोहित घर लौटा, तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पत्नी की मौत से टूट चुके रोहित ने घर से निकलकर करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद गजरौला से नजीबाबाद जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन मौके पर पहुंची, तो रेलवे ट्रैक पर रोहित का शव पड़ा देख उसे रोका गया। इसी बीच, परिजन भी रोहित को तलाशते हुए वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब बड़ी बहन को मिली बच्चों की जिम्मेदारी

रोहित और पार्वती की आत्महत्या के बाद उनके दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए। परिवार वालों के अनुसार, पार्वती की बड़ी बहन की शादी रोहित के बड़े भाई से हुई थी। अब इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी पार्वती की बड़ी बहन पर आ गई है।

सीओ ने दी जानकारी

सीओ राजेश सोलंकी ने बताया, "आपसी विवाद के चलते महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पति ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। पूरा मामला रिश्तेदार की शादी में जाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है।"इस मर्मस्पर्शी घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.