- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- भदोही
- Bhadohi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
Bhadohi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
On
भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसे में मासूम शिवाय की मौके पर ही मौत हो गई। महेश, आंचल और साइकिल सवार प्रदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने महेश और आंचल को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही आंचल ने दम तोड़ दिया। महेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि हादसा करने वाला कार चालक मनीष कुमार है, जो प्रयागराज में भविष्य निधि कार्यालय में कार्यरत है और होली मनाने के लिए वाराणसी जा रहा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं
Ballia News : 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
11 Mar 2026 05:51:37
हल्दी (बलिया) : हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पास स्थित बगीचे में मंगलवार सुबह एक किशोर का खून...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
