मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Basti News : पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की रात करीब आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे एक मासूम समेत तीन शव मिलते ही हड़कंप मच गया। सभी झारखंड के रांची जिले के रहने वाले थे। हादसे में परिवार की एक महिला बची है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात आठ बजे लखनऊ से मालगाड़ी बस्ती की तरफ आ रही थी। कैथोलिया गांव के पास ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले चार लोग रेल ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इसमें मुन्नी लाल (45), सुनील (28) पुत्र मुन्नी लाल व पांच वर्षीय पिंटू पुत्र सुनील की मौत हो गई, जबकि सुनील की पत्नी आरती बच गई। मालगाड़ी के चालक ने टिनिच रेलवे स्टेशन पर हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के पास पड़े झोले में कपड़े और अन्य सामानों से सभी की पहचान की। थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि रेल ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला बच गई है। सभी आसपास के किसी ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े - गौतम बुद्ध नगर न्यूज : महिला हत्या कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.