- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बस्ती
- Loksabha Election-2024 : शिक्षक के बेटे सांसद हरीश द्विवेदी पर मोदी ने तीसरी बार जताया भरोसा, बस्ती
Loksabha Election-2024 : शिक्षक के बेटे सांसद हरीश द्विवेदी पर मोदी ने तीसरी बार जताया भरोसा, बस्ती लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने की तैयारी
Basti News : शिक्षक पिता से मिले संस्कार और जुझारूपन ने हरीश द्विवेदी को बस्ती मंडल ही पूर्वांचल की सियासत महत्वपूर्ण शख्स बना दिया। यही वजह है भाजपा ने हरीश द्विवेदी पर तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें बस्ती लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में जारी प्रत्याशियों की सूची में हरीश द्विवेदी का नाम पढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। आइए जानते हैं हरीश द्विवेदी के बारे में...
हरीश द्विवेदी का जन्म 22 अक्टूबर 1973 को एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ है। उनके पिता श्री साधुशरण दुबे किसान इंटर कालेज में शिक्षक थे। 1991 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आए, 1993 से 95 तक विद्यार्थी परिषद, बस्ती के जिला प्रमुख रहे। वह 1994 से 1996 तक प्रदेश सहमंत्री रहे। 1995 से 98 तक एबीवीपी गोरखपुर के विभाग संगठन मंत्री भी बनें।
केशरीनाथ त्रिपाठी के रहे राजनीतिक सलाहकार
1998 से 2000 तक प्रयाग में विभाग संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2000 से 2003 तक प्रयागराज व सुल्तानपुर विभाग के संगठन मंत्री रहे, 2004 से भाजपा के सम्पर्क आए। 2005 से 2007 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के राजनीतिक सलाहकार रहे। इस दौरान वह 2005 से 2007 तक भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2007 से 2010 तक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
तीन साल रहे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष
हरीश द्विवेदी 2010 से 2013 तक भाजयुमो की यूपी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने भाजयुमो द्वारा सक्रिय रूप से तिरंगा यात्रा में भाग लिया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र से टिकट मिला, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2013 से अब तक वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। हरीश द्विवेदी वर्ष 2014 व 2019 के आम चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के रूप में बस्ती संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।
इन जिम्मेदारियों का भी किया निर्वहन
सांसद बनने के उपरांत हरीश द्विवेदी विभिन्न संसदीय समितियों जैसे ऊर्जा, सूचना और प्रौद्योगिकी, वित्त, प्राकलन व याचिका संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रह चुके हैं। हरीश द्विवेदी जेपी नड्डा के नेतृत्व में बनी भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं एवं पूर्व श्री द्विवेदी बिहार जैसे महत्त्वपूर्ण प्रदेश सह प्रभारी भी रहे हैं।
याचिका समिति के भी हैं अध्यक्ष
संसद में हरीश द्विवेदी की कार्यकुशलता और क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें सबसे पुरानी और महत्त्वपूर्ण संसदीय समितियों में से एक याचिका समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया है। हरीश द्विवेदी के कर्मठता एवं संसदीय क्षेत्र बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार बस्ती में विकास को गति दी। शनिवार को घोषित हुए भाजपा प्रत्याशियों की प्रथम सूची में संसदीय क्षेत्र बस्ती से तीसरी बार पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।
