- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बस्ती
- Basti News : अज्ञात वाहन ने सीओ की गाड़ी में मारी टक्कर, आगे चल रही टैंकर में फंसी कार, तीन घायल
Basti News : अज्ञात वाहन ने सीओ की गाड़ी में मारी टक्कर, आगे चल रही टैंकर में फंसी कार, तीन घायल
हादसे में ड्राइवर और गनर घायल, सीओ को आई मामूली चोटें
On
हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में सीओ जितेंद्र सिंह कालरा को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर गुलाम अफसर अंसारी और गनर दिव्यमान यादव को काफी ज्यादा चोट आई है। यह सभी बोलेरो गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे।
Basti News : कुशीनगर के तमकुहीराज के सीओ की गाड़ी बस्ती में देर शाम हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सीओ की गाड़ी आगे चल रहे टैंकर में फंस गई। बताया जा रहा है उनकी गाड़ी दो किलोमीटर तक फंसी रही। पुलिस ने बैरियर लगाकर टैंकर को रोका। इस दुर्घटना में सीओ को भी मामूली चोटें आईं।
ड्राइवर व गनर घायल, सीओ को भी आई चोटें
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
सीओ सिटी विनय सिंह चौहान ने बताया कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कुछ देर बाद ही यातायात सामान्य कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं
अंधविश्वास की दीवार तोड़कर अंगदान को जनआंदोलन बनाने की जरूरत
By Parakh Khabar
Latest News
15 Sep 2026 09:47:05
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव से सटे कैथी शंकरपुर मठिया मोड़ पर सोमवार रात बाइक सवार एक युवक...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
