Basti News : सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Basti News : जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के डड़वा लगुनी गांव के युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दे डाली। वीडियो वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए लालगंज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राम मंदिर को लेकर बनाया था रील

डड़वा लगुनी ग्राम निवासी विजय यादव पुत्र घरभरन यादव द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर एक वीडियो प्रसारित किया था। इस वीडियो में उसने राम मंदिर मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह गोरखपुर के बीच चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मार देगा, इसी के साथ उसने अन्य अभद्र टिप्पणी भी मुख्यमंत्री के खिलाफ की थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.